भारत आकार और स्थिति India’s size and position

भारत आकार और स्थिति, भारत विश्व की प्राचीनतम संस्कृतियो और में से एक है भारत उत्तर पूर्व गोलार्ध में उष्ण एवं उपोष्ण कटिबंध में हिंद महासागर के उत्तरी सिरे पर अवस्थित हैl भारत का चतुष्कोणीय आकार और अवस्थिति ने इस विशिष्ट भौतिक विविधता प्रदान की हैl उत्तर हिमालय पर्वत, मध्य में विशाल मैदान, उत्तर पूर्वी और दक्षिण भारत में वनाच्छादित पहाड़ियां तथा उत्तर पश्चिम में मरुस्थल हैl भारत, एशिया महाद्वीप के दक्षिण मध्य भाग में स्थित हैl यह उत्तर में 8°4′ से 37°6′ उत्तरी अक्षांश 68°7′ से 97°25′ पूर्व देशांतर के बीच फैला हैl अक्षांश और देशांतर का विस्तार लगभग 30° हैl किंतु अंडमान निकोबार दीप समूह का दक्षिण छोर ग्रेट निकोबार से दक्षिण में स्थित ‘ इंदिरा पॉइंट ‘ 6°30’ उत्तर अक्षांश तक था सन 2004 में सुनामी लहरों के कारण समुद्र में जल मग्न हो गयाl  मुख्य भूमि का वह धुर दक्षिण भाग विषुवत रेखा से 876 कि.मी. दूर पड़ता है

भारत की विशालता का अनुमान इसी तथ्य से लगाया जा सकता है भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि.मी. हैl भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है भारत का विस्तार पूर्व पश्चिम में 2,933 कि.मी. और उत्तर दक्षिण में 3,214 किलोमीटर हैl इसकी ( भारत ) स्थलीय सीमा 15,200 किमी और समुद्र तट की सीमा 7,516.6 कि.मी हैl जबकि भारत के मुख्य तट रेखा की लंबाई 6,100 किलोमीटर हैl ( लक्षव्दिप एवं निकोबार द्वीपों सहित )

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवां बड़ा देश है अन्य 6 बड़े देश क्रमशः रूस, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ब्राज़ील और ऑस्ट्रेलिया हैl भारत की 2011 में जनगणना 1210 193 422 ( 17.70 % ) थी जनसंख्या के दृष्टिकोण में भारत विश्व का दूसरा बड़ा देश है प्रथम स्थान पर चीन हैl

भारत में समय का निर्धारण 82°30′ पूर्व देशांतर रेखा से किया जाता हैl जो कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गुजरती हैl गुजरात से अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में 1.56 मिनट का ( 2 घंटे का ) अंतर हैl यह मानक याम्योत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा तथा आंध्रप्रदेश राज्यों से गुजरती है यह ग्रीनिच मीन टाइम ( GMT ) लंदन से 5 घंटे 30 मिनट आगे हैंl

भारत के उष्णकटिबंध और उपोष्ण कटिबंध दो भागों में कर्क रेखा से विभाजित करती हैl जो पश्चिम से पूर्व की ओर गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम आदि से गुजरती है भारत आकार और स्थिति

भारत के पड़ोसी देश

भारत की स्थलीय सीमा से लगे हुए कुल 7 पड़ोसी देश हैl उत्तर पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ, उत्तर में चीन ( तिब्बत ) नेपाल और भूटान तथा पूर्व में म्यानमार व बांग्लादेश हैl इन देशों से भारत के राज्यों की सीमाएं नीचे दी गई हैl

देश                            सीमा की लंबाई ( k.m.)  सीमा पर अवस्थित भारतीय राज्य

  1. पाकिस्तान                3310                         गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर
  2. अफगानिस्तान              80                         जम्मू-कश्मीर
  3. चीन                         3914                         जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम,अरुणाचल प्रदेश
  4. नेपाल                       1752                         उत्तर प्रदेश, उत्तरखंड, बिहार, प.बंगाल,सिक्किम
  5. भूटान                         587                         सिक्किम, प.बंगाल, अरुणाचल प्रदेश
  6. म्यांमार                    1458                         अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिझोरम
  7. बांग्लादेश                  4036                         प. बंगाल, असाम, मेघालय, त्रिपुरा

भारत की स्थल सीमा :

रेडक्लिफ रेखा – भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा पूर्णत: स्थलीय एवं कृत्रिम है भारत और पाकिस्तान के मध्य सीमा रेखा के निर्धारण का 1947 में सर रेडक्लिफ महोदय द्वारा किया गया इसी कारण उनके नाम पर नाम पर है इसे रेडक्लिफ के नाम से जाना जाता है यह धार्मिक आधार पर किया गया थाl
मैक मोहन रेखा – यह भारत और चीन के मध्य सीमा रेखा का निर्धारण करती है वर्ष 1914 में हेनरी मैकमोहन द्वारा किया गया था यह अरुणाचल प्रदेश और चीन के दक्षिणी भागों की सीमाओं का विभाजन करती हैl
डूरंड रेखा – डूरंड रेखा द्वारा भारत व अफगानिस्तान के मध्य सीमा रेखा का निर्धारण किया गया है

यह भी पढ़े –विश्व की स्थानीय पवने

3 thoughts on “भारत आकार और स्थिति India’s size and position”

Leave a Reply

error: Content is protected !!