class 10 geography chapter 4 question answer in Hindi

NCERT

books Name – सामाजिक विज्ञान – समकालीन भारत – 2

Class – 10th

Subject – geography

Chapter – 4. कृषि

अभ्यास

Q. 1.  बहुवैकल्पिक प्रश्न
( i ) निम्नलिखित में से कौन- सा उस कृषि प्रणाली को दर्शाता है जिससे एक ही फसल लंबे- चौड़े क्षेत्र में उगाई जाती है?

( क ) स्थानांतरी कृषि                  ( ग ) बागवानी

( ख ) रोपण कृषि                        ( घ ) गहन कृषि

( ii ) इनमें से कौन- सी रबी फसल है?

( क ) चावल                              ( ग ) चना

( ख ) मोटे अनाज                      ( घ ) कपास

( iii ) इनमें से कौन- सी एक फलीदार फसल है?

( क ) दालें                                ( ग ) ज्वार तिल

( ख ) मोटे अनाज                      ( घ ) तिल

( iv ) सरकार निम्नलिखित में से कौन- सी घोषणा फसलों को सहायता देने के लिए करती है?

( क ) अधिकतम सहायता मूल्य  ( ग ) मध्यम सहायता मूल्य

( ख ) न्यूनतम सहायता मूल्य    ( घ ) प्रभावी सहायता मूल्य

Q. 2.  निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिएl

( i ) एक पेय फसल का नाम बताए तथा उसको उगाने के लिए अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियों का विवरण देंl

उत्तर – चाय एक महत्वपूर्ण  पेय फसल हैl चाय का पौधा उष्ण और उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु ह्यमस और जीवांश युक्त गहरी मिट्टी तथा सुगम जल निकास वाले ढलवां क्षेत्रों में भली-भांति उगाया जाता है चाय की झाड़ियों को उगाने के लिए वर्ष भर कोष्ण, नाम और पाला रहित जलवायु की आवश्यकता होती है वर्ष भर समान रूप से होने वाली वर्षा की बौछारे इसकी कोमल पत्तियों के विकास में सहायक होती हैl

( ii ) भारत की एक खाद्य फसल का नाम बताएं और जहां यह पैदा की जाती है उन क्षेत्रों का विवरण देंl

उत्तर – गेहूं भारत की सबसे महत्वपूर्ण खाद्य फसल है जो देश के उत्तर और उत्तर पश्चिम भागों में पैदा की जाती है देश में गेहूं उगाने वाले दो प्रमुख क्षेत्र है उत्तर-पश्चिम में गंगा सतलज का मैदान और दक्कन की काली मिट्टी वाला प्रदेशl पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुछ भाग गेहूं पैदा करने वाली राज्य हैl

( iii ) सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए संस्थागत सुधार कार्यक्रमों की सूची बनाइए?

उत्तर –

  • किसानों के लाभ के लिए भारत सरकार ने ‘किसान क्रेडिट कार्ड’ और व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना भी शुरू कीl इसके अलावा आकाशवाणी और दूरदर्शन पर किसानों के लिए मौसम की जानकारी के बुलेटिन और कृषि कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं
  • किसानों को बिचौलियों और दलालों के शोषण से बचाने के लिए न्यूनतम सहायता मूल्य और कुछ महत्वपूर्ण फसलों के लाभदायक खरीद मूल्यों की सरकार घोषणा करती है
  • महत्वपूर्ण कदमों में सूखा, बाढ़, चक्रवात, आग तथा बीमारी के लिए फसल बीमा के प्रावधान और किसानों को कम दर पर लोन सुविधा प्रदान करने के लिए ग्रामीण बैंक, सहकारी समितियों और बैंकों की स्थापना सम्मिलित थेl

( iii ) दिन- प्रतिदिन कृषि के अंतर्गत भूमि कम हो रही हैl क्या आप इसके परिणामों की कल्पना कर सकते हैं?

उत्तर – भारत में लगातार बढ़ती जनसंख्या के कारण कृषि भूमि कमी आरही हैl भूमि के आवासन इत्यादि गैर कृषि उपयोगों तथा कृषि के बीच बढ़ती भूमि की प्रतिस्पर्धा के कारण कृषि भूमि में कमी आई हैl बढ़ती जनसंख्या के कारण घटते आकार के जोतों पर यदि खाद्यान्नो  की खेती ही होती रहती है भारत में 60 करोड़ लोग लगभग 25 करोड हेक्टर भूमि पर निर्भर है इस प्रकार एक व्यक्ति के हिस्से में औसतन आधा हेक्टर से भी कम कृषि भूमि आती है इसलिए जनसंख्या नियंत्रण करने की आवश्यकता है नहीं तो खाद्य संकट उत्पन्न हो जाएगा तथा किसानों की स्थिति दयनीय हो जाएगीl

Q. 3.  निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिएl

( i ) कृषि उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा किए गए उपाय सुझाइए ?

उत्तर – कृषि उत्पादन में कृषि सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने संस्थागत सुधार करने के लिए जोतो को चकबंदी, सहकारिता तथा जमीदारी आदि समाप्त करने को प्राथमिकता दीl प्रथम पंचवर्षीय योजना में भूमि सुधार मुख्य लक्ष्य था, 1960 और 1970 के दशकों में भारत सरकार ने कई प्रकार के कृषि सुधारों की शुरुआत कीl पैकेज टेक्नोलॉजी पर आधारित हरित क्रांति तथा श्वेत क्रांति जैसी कृषि सुधार के लिए कुछ रणनीतियां आरंभ की गई थीl 1980 तथा 1990 के दशकों में व्यापक भूमि विकास कार्यक्रम शुरू किया गया इसके कुछ महत्वपूर्ण कदमों में सूखा, बाढ़,चक्रवात, आग तथा बीमारी के लिए फसल बीमा के प्रावधान और किसानों को कम दर पर ऋण सुविधाएं प्रदान करने के लिए ग्रामीण बैंक को सरकारी समितियों और बैंकों की स्थापना सम्मिलित थी किसानों के लिए आकाशवाणी और दूरदर्शन पर किसानो के लिए मौसम की जानकारी के बुलेटिन और कृषि कार्यक्रम प्रसारित किए जाते है किसानो को बिचौलियों और दलालों के शोषण से बचने के लिए न्यूनतम सहायता मूल्य और कुछ महत्वपूर्ण फसलो के लाभदायक खरीद मूल्यों की सर्कार घोषणा करती हैl

( ii ) भारतीय कृषि पर वैश्वीकरण के प्रभाव पर टिप्पणी लिखें ?

उत्तर – वैश्वीकरण कोई नई घटना नहीं है उपनिदेश काल में भी यह स्थिति मौजूद थी 19वीं शताब्दी में जब यूरोपिय व्यापारी भारत आए तो इस समय भी भारतीय मसाले विश्व के विभिन्न देशों में निर्यात किए जाते थेl 1990 के बाद वैश्वीकरण के तहत भारतीय किसानों को कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा हैl चाय, कपास, रबड़, चावल, कॉफी, जुट और मसालों का मुख्य उत्पादन होने के बावजूद भारतीय कृषि विश्व के विकसित देशों से स्पर्धा करने में असमर्थ है क्योंकि उन देशों में कृषि को अत्याधिक सहायता दी जाती हैl

( iii ) चावल की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन करें?

उत्तर – भारत में अधिकांश लोगों का खाद्यान्न चावल है यह एक खरीफ की फसल हैl जिसे उगाने के लिए उच्च तापमान ( 25° सेल्सियस से ऊपर ) और अधिक आर्द्रता ( 100 CM से अधिक वर्षा ) की आवश्यकता होती है कम वर्षा वाले क्षेत्रों में इसे सिंचाई करके उगाया जाता है चावल उत्तर और उत्तर- पूर्व मैदानों, तटीय क्षेत्रों और डेल्टाई प्रदेशों में उगाया जाता हैl नहरों के जाल और  नलकूपों की सघनता के कारण पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ कम वर्षा वाले क्षेत्रों में चावल की फसल उगाना संभव हो पाया हैl

class 10 geography chapter 4 question answer

 

यह भी पढ़े – भारत आकार और स्थिति 

1 thought on “class 10 geography chapter 4 question answer in Hindi”

Leave a Comment

error: Content is protected !!