class 10 geography chapter 7 question answer in hindi

NCERT

books Name – सामाजिक विज्ञान – समकालीन भारत – 2

Class – 10th

Subject – geography

Chapter – 7. राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ  

अभ्यास

Q. 1. बहुवैकल्पिक प्रश्न

( i ) निम्न से कौन- से दो दूरस्थ स्थित स्थान पूर्वी- पश्चिमी गलियारे से जुड़े हैं?

( क ) मुंबई तथा नागपुर            ( ग ) सिलचर तथा पोरबंदर

( ख ) मुंबई तथा कोलकाता        ( घ ) नागपुर तथा सिलिगुड़ी

( ii ) निम्नलिखित में से परिवहन का कौन- सा साधन वहनांतरण हानियों तथा देरी को घटाता है?

( क ) रेल परिवहन                   ( ग ) सड़क परिवहन

( ख ) पाइपलाइन                    ( घ ) जल परिवहन

( iii ) निम्न में से कौन- सा राज्य हजीरा- विजयपुर- जगदीशपुर पाइप लाइन से नहीं जुड़ा है?

( क ) मध्य प्रदेश                     ( ग ) महाराष्ट्र

( ख ) गुजरात                         ( घ ) उत्तर प्रदेश

( iv ) इनमें से कौन- सा पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है जो अतः स्थलीय तथा अधिकतम गहराई का पतन है तथा पूर्ण सुरक्षित है?

( क ) चेन्नई                           ( ग ) पारादीप

( ख ) तूतीकोरिन                    ( घ ) विशाखापट्टनम

( v ) निम्न में से कौन- सा परिवहन साधन भारत में प्रमुख साधन है?

( क ) पाइपलाइन                  ( ग ) रेल परिवहन

( ख ) सड़क परिवहन             ( घ ) वायु परिवहन

( vi ) निम्न में से कौन- सा शब्द दो या अधिक देशों के व्यापार को दर्शाता है?

( क ) आंतरिक व्यापार           ( ग ) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

( ख ) बाहरी व्यापार               ( घ ) स्थानीय व्यापार

Q. 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए l

( i ) सड़क परिवहन के तीन गुण बताएँ?

उत्तर – सड़क परिवहन के तीन गुण

  1. यह अधिक ढाल प्रवणता तथा पहाड़ी क्षेत्रों में भी सड़कें बनाई जा सकती है
  2. यह घर-घर सेवाएं उपलब्ध कराता है तथा सामान चढ़ाने व उतारने की लागत भी अपेक्षाकृत कम होती है
  3. सड़क परिवहन अन्य परिवहन साधनों के उपयोग में एक कड़ी के रूप में भी कार्य करता है जैसे सड़क, रेलवे स्टेशन, वायु व समुद्र पत्तनों को जोड़ती हैl

( ii ) रेलवे परिवहन कहाँ पर अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन साधन है तथा क्यों?

उत्तर – रेलवे परिवहन उत्तरी मैदान अपनी विस्तृत समतल भूमि, सघन जनसंख्या घनत्व, संपन्न कृषि व प्रचुर संसाधनों के कारण रेल परिवहन अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन साधन हैl

( iii ) सीमांत सड़कों का महत्व बताइए?

उत्तर – भारत सरकार प्राधिकरण के अधीन सीमा सड़क संगठन हैl जो देश के सीमांत क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण व उनकी देख – रेख करता हैl इन सड़कों के विकास से दुर्गम क्षेत्रों में अधिगम्यता बढ़ी हैl इन क्षेत्रों के आर्थिक विकास में भी सहायक हुई हैl

( iv ) व्यापार से आप क्या समझते हैं? स्थानीय व अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अंतर स्पष्ट करें?

उत्तर – राज्यों व देशों में व्यक्तियों के बीच वस्तुओं का आदान- प्रदान व्यापार कहलाता हैl

  • स्थानीय व्यापार- स्थानीय व्यापार शहरों, कस्बों व गांवों में होता है
  • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार- दो देशों के मध्य यह व्यापार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कहलाता हैl यह समुद्री, हवाई व स्थलीय मार्गों द्वारा होता हैl

Q. 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिएl

( i ) परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं?

उत्तर –

एक देश के विकास की गति वस्तुओं तथा सेवाओं के उत्पादन के साथ उनके एक स्थान से दूसरे स्थान तक वहन की सुविधा पर भी निर्भर करना पड़ता हैl परिवहन को स्थल, जल व वायु परिवहन में वर्गीकृत किया जा सकता हैl सक्षम व तीव्र गति वाले परिवहन से आज संसार एक बड़े गांव में परिवर्तित हो गया है परिवहन का यह विकास संचार साधनों के विकास की सहायता से ही संभव हो सका है इसलिए परिवहन और संचार एक दूसरे के पूरक हैl

आज भारत अपने विशाल आकार विविधताओं भाषाई तथा सामाजिक सांस्कृतिक बहुलताओं के बावजूद संसार के सभी क्षेत्रों से सुचारू रूप से जुड़ा हुआ हैl रेल, वायु तथा जल परिवहन, समाचार पत्र, रेडियो, दूरदर्शन, सिनेमा तथा इंटरनेट आदि इसके सामाजिक आर्थिक विकास में अनेक प्रकार से सहायक है स्थानिक से अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय व्यापार ने अर्थव्यवस्था को जीवन शक्ति दी हैl

 ( ii ) पिछले पंद्रह वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की बदलती प्रवृत्ति पर एक लेख लिखे ?

उत्तर –

एक देश के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की प्रगति उसके आर्थिक वैभव का सूचक हैl इसलिए इसे राष्ट्र का आर्थिक बैरोमीटर भी कहा जाता हैl सभी देश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर निर्भर है क्योंकि संसाधनों की उपलब्धता क्षेत्रीय हैl अर्थात इनका वितरण असमान है आयात तथा निर्यात व्यापार के घटक हैl आयात व निर्यात का अंतर ही देश में देश के व्यापार संतुलन को निर्धारित करता है अंतरराष्ट्रीय व्यापार पिछले 15 वर्षों में भारी बदलाव आया है वस्तुओं के आदान-प्रदान बढ़ता है भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक सॉफ्टवेयर महाशक्ति के रूप में उभर उभरा है तथा सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से अत्याधिक विदेशी मुद्रा अर्जित कर रहा हैl भारत में आयातित वस्तुओं में पेट्रोलियम तथा पेट्रोलियम उत्पाद, मोती व बहुमूल्य रत्न, अकार्बनिक रसायन आदि शामिल है एक समूह के रूप में भारी वस्तुओं के आयात में 39.09 प्रतिशत वृद्धि हुई हैl

class 10 geography chapter 7 question answer in hindi

 

class 10 geography chapter 6 question answer in Hindi

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!