class 11 geography chapter 1 question answer in Hindi

NCERT

books Name – भारत भौतिक पर्यावरण  

Class – 11th – खण्ड – II 

Subject – geography 

Chapter – 1. भारत – स्थिति 

अभ्यास

Class 11 Geography Chapter 1

Q 1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

( i ) निम्नलिखित में से कौन- सा अक्षांशीय विस्तार भारत की संपूर्ण भूमि के विस्तार के संदर्भ में प्रासंगिक है?

( क ) 8° 41′ उ से 35° 7′ उ            ( ख ) 8° 4′ उ से 35° 6′ उ

( ग ) 8° 4′ उ से 37° 6′ उ            ( घ ) 6° 45′ उ से 37° उ से 37° 6′

( ii ) निम्नलिखित में से किस देश की भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा है?

( क ) बांग्लादेश                   (ख ) पाकिस्तान

( ग ) चीन                           ( घ ) म्यांमार

( iii ) निम्नलिखित में से कौन- सा देश क्षेत्रफल में भारत से बड़ा है?

( क ) चीन                         ( ख ) फ्रांस

( ग ) मिस्र                         ( घ ) ईरान

( iv ) निम्नलिखित याम्योत्तर में से कौन- सा भारत का मानक में अंतर है?

( क ) 69° 30′ पूर्व             ( ख ) 75°30′ पूर्व

( ग ) 82° 30′ पूर्व           ( घ ) 90°30′ पूर्व

( v ) अगर आप एक सीधी रेखा में राजस्थान से नागालैंड की यात्रा करे तो निम्नलिखित नदियों में से किस एक को आप पार नहीं करेंगे ?

( क ) यमुना                    ( ख ) सिंधु

( ग ) ब्रह्मपुत्र                  ( घ ) गंगा

Q 2. निम्नलिखित प्रश्नों का लगभग 30 शब्दों में उत्तर दें:

( i ) क्या भारत को एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता है? यदि हां, तो आप ऐसा क्यों सोचते हैं?

Answer : जीहां भारत को एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता है क्योंकि देशांतरीय विस्तार लगभग 30° है इससे हमारे देश के सबसे पूर्वी व सबसे पश्चिमी भागों के समय में लगभग 2 घंटों का अंतर पैदा करता है जिससे पूर्वी राज्यों में जैसलमेर की तुलना में सूर्य 2 घंटे पहले उदय होता हैl

( ii ) भारत की लंबी तटरेखा के क्या प्रभाव है?

Answer : भारत की संपूर्ण तटरेखा द्वीप समूह समेत सात हजार 7,517 किलोमीटर पर विस्तृत है. इससे भारत में मुंबई, कोलकाता, चेन्नई आदि बंदरों का विकास हुआ है जिससे दूसरे देशों से समुद्री मार्गो से व्यापार होता है इस तट रेखा से हमें समुद्री संसाधनों का उपयोग करने मिलता है. नमक, मोती, मूंगा, खनिज तेल, खनिज आदि की प्राप्ति होती हैl

( iii ) भारत का देशांतरीय फैलाव इसके लिए किस प्रकार लाभप्रद है?

Answer : भारत 68° पूर्व देशांतर 97° पूर्व देशांतर के बीच फैला हुआ है. यह लगभग 30° है जो लगभग 2 घंटों का अंतर है इससे अरुणाचल प्रदेश या पूर्वी राज्यों में गुजरात के पहले 2 घंटे सूर्योदय होता हैl

( iv ) जबकि पूर्व में, उदाहरण नागालैंड में सूर्य पहले उदय होता है, और पहले ही अस्त होता है, फिर कोहिमा और नई दिल्ली में घड़ियाँ एक ही समय क्यों दिखाती है?

Answer : नागालैंड में सूर्य पहले उदय होता है और पहले ही अस्त होता है लेकिन जब कोहिमा और नई दिल्ली में घड़ियां एक ही समय दिखाती है क्योंकि भारत का 82° 30′ पूर्व याम्योत्तर को भारत की मानक याम्योत्तर चुना गया है इसलिए भारत के विभिन्न स्थानों में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में अंतर होने के बावजूद घड़ी के समय में अंतर नहीं होता हैl

Q 3 परिशिष्ट- I पर आधारित क्रियाकलाप ( इस अभ्यास को समझाने व विद्यार्थियों से करवाने में अध्यापक सहायता कर सकते हैं )

( i ) एक ग्राफ पेपर पर मध्यप्रदेश, कर्नाटक, मेघालय, गोवा, केरल तथा हरियाणा के जिलों की संख्या को आलेखित कीजिएl क्या जिलों की संख्या का राज्यों के क्षेत्रफल से कोई संबंध है?

( ii ) उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, त्रिपुरा तथा राजस्थान में से कौन- सा राज्य सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला और कौन- सा एक न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य है

( iii ) राज्य के क्षेत्रफल व जिलों की संख्या के बीच का संबंध को ढूंढिएl

( iv ) तटीय सीमाओं से संलग्न राज्यों की पहचान कीजिएl

( v ) पश्चिम से पूर्व की ओर स्थलीय सीमा वाले राज्यों का क्रम तैयार कीजिएl

Q 4. परिशिष्ट- II पर आधारित क्रियाकलाप ( इस अभ्यास को समझाने व विद्यार्थियों से करवाने में अध्यापक सहायता कर सकते हैं )

( i ) उन केंद्र शासित क्षेत्रों की सूची बनाइए जिनकी स्थिति तटवर्ती हैl

( ii ) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली तथा अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के क्षेत्रफल और जनसंख्या में अंतर की व्याख्या आप किस प्रकार करेंगे?

( iii ) एक ग्राफ पेपर पर दंड आरेख द्वारा केंद्र शासित क्षेत्रों के क्षेत्रफल और जनसंख्या को आलेखित कीजिए

class 11 geography chapter 1
class 11 geography chapter 1
class 11 geography chapter 1 notes in Hindi
  • भारत के अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार की गणना करें तो यह लगभग 30° हैl
  • भारत की उत्तर- दक्षिण दूरी 3,214 किलोमीटर और पूर्व से पश्चिम तक इसकी दूरी 2,933 किलोमीटर हैl
  • जब हम ध्रुवों की ओर जाते समय दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी घटती जाती है, जबकि दो अक्षांश रेखाओं के बीच की दूरी हर जगह एक- ही रहती हैl
  • हमारे देश के सबसे पूर्वी व सबसे पश्चिमी भागों के समय में लगभग 2 घंटे ( 1 .56 मी ) का अंतर पैदा करता हैl
  • 82°30′ पूर्व याम्योत्तर को भारत की मानक याम्योत्तर चुना गया हैl
  • भारतीय मानक समय ग्रीनविच माध्य समय से 5 घंटे 30 मिनट आगे हैंl
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में छह समय कटिबंध है इसका कारण पूर्व- पश्चिम विस्तार अधिक हैl
  • भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है ( 32,87,263वर्ग किमी ) जो विश्व के स्थलीय धरातल का 2.4 % हैl
  • भारत विश्व का सातवां बड़ा देश है इससे पहले रूस, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया हैl
  • भारत की संपूर्ण तट रेखा द्वीप समूहों समेत 7,517 किमी पर विस्तृत हैl
  • भारत, एशिया महाद्वीप के दक्षिण मध्य में स्थित हैl
  • श्रीलंका भारत से मन्नार की खाड़ी और पाक जलसंधि द्वारा अलग हुआ हैl
  • भारत की मुख्य भूमि का वह धुर दक्षिणी भाग विषुवत रेखा से केवल 876 किमी दूर पड़ता हैl
Class 11 Geography Chapter 1 mcq 

 

यह भी पढ़े – भारत आकार और स्थिति

1 thought on “class 11 geography chapter 1 question answer in Hindi”

Leave a Reply

error: Content is protected !!