class 11 geography chapter 7 question answer in hindi

NCERT

books Name – भौतिक भूगोल के मूल सिध्दांत 

Class – 11th – खण्ड – I

Subject – geography 

Chapter – 7 वायुमंडल का संघटन तथा संरचना

अभ्यास

Q 1. बहुवैकल्पिक प्रश्न

( i ) निम्नलिखित में से किस राज्य में सर्दियों के महीनों में बाढ़ आती है?
( क ) असम                   ( ख )पश्चिम बंगाल
( ग)  केरल                    ( घ ) तमिलनाडु

( ii )माजुली नदी द्वीप निम्नलिखित में से किस नदी में स्थित है?
(क ) गंगा                      (ख ) ब्रह्मपुत्र
(ग ) गोदावरी                 (घ ) सिंधु।

( iii ) समुद्री नमक, पराग, राख, धुएँ की कालिमा, महीन मिट्टी किससे संबंधित हैं?

( क ) गैस                       ( ख ) जलवाष्प

( ग ) धूलकण                ( घ ) उल्कापात

( iv ) निम्नलिखित में से कितनी ऊँचाई पर ऑक्सीजन की मात्रा नगण्य हो जाती है?

( क ) 90 कि.मी.             ( ख ) 100 कि.मी.

( ग ) 120 कि.मी.          ( घ ) 150 कि.मी.

( v ) निम्नलिखित में से कौन-सी गैस सौर विकिरण के पारदर्शी है तथा पार्थिव विकिरण के लिए अपारदर्शी?

( क ) ऑक्सीजन           ( ख ) नाइट्रोजन

( ग ) हीलियम              ( घ ) कार्बन डाइऑक्साइड

Q 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए।

( i ) वायुमंडल से आप क्या समझते हैं?

Answer – वायुमंडल विभिन्न प्रकार की गैसों का मिश्रम है. और यह पृथ्वी को सभी ओर से ढके हुए है। जो पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण है. इसमें मनुष्यों एवं जंतुओं के जीवन के लिए आवश्यक गैसें जैसे ऑक्सीजन तथा पौधों के जीवन के लिए कार्बन डाइऑक्साइड पाई जाती है। वायु पृथ्वी के द्रव्यमान का अभिन्न भाग है तथा इसके कुल द्रव्यमान को 99 प्रतिशत पृथ्वी की सतह से 32 कि.मी. की ऊँचाई तक स्थित है। वायु रंगहीन तथा गंधहीन होती है तथा जब यह पवन की तरह बहती है, तभी हम इसे महसूस कर सकते हैं। जिसमे 165 मि पर तापमान 1º सेल्सियस कम होता है

( ii ) मौसम एवं जलवायु के तत्त्व कौन-कौन से हैं?

Answer – ताप, दाब, हवा, आर्द्रता, बादल और वर्षण, वायुमंडल के महत्वपूर्ण तत्व है जो पृथ्वी पर मनुष्य के जीवन को प्रभावित करते है

( iii ) वायुमंडल की संरचना के बारे में लिखें।

Answer – वायुमंडल अलग-अलग घनत्व तथा तापमान वाली विभिन्न परतों का बना होता है पृथ्वी की सतह के पास घनत्व अधिक होता है जबकि ऊंचाई बढ़ने के साथ साथ यह घटता जाता है तापमान की स्थिति के अनुसार वायुमंडल को पांच विभिन्न संस्तरों में बाटा गया है इसमे क्षोभमंडल, समतापमंडल, बाह्य वायुमंडल,तथा बहिर्मंडल l    

( iv ) वायुमंडल के सभी संस्तरों में क्षोभमंडल सबसे अधिक महत्वपूर्ण क्यों है?

Answer –  क्षोभमंडल वायुमंडल का सबसे निचे का संस्तर है इसकी ऊंचाई सतह से लगभग 13 कि.मि है तथा ध्रुव के निकट 8 तथा विषुवत वृत पर 18 कि.मी है इस संस्तर में धुल कण तथा जलवाष्प मौजूद होती है मौसम में परिवर्तन इसी संस्तर में होते है इस संस्तर में प्रत्येक 165 मी. की ऊचाई पर तापमान 1º से घटता है जैविक क्रिया के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण संस्तर है.

Q 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए।

( i ) वायुमंडल के संघटन की व्याख्या करें।

Answer – वायुमंडल विभिन्न प्रकार के गैसों का मिश्रण है और यह पृथ्वी को सभी ओर से ढके हुए है इसमे मनुष्य एवं जंतुओ के जीवन के ली आवश्यक गैसे जैसे ऑक्सीजन तथा पौधे के जीवन के लिए कार्बन डाइऑक्साइड पी जाती है वायु पृथ्वी के द्रव्यमान का अभिन्न भाग है तथा इसके कुल द्रव्यमान का 99 % पृथ्वी की सतह से 32 कि.मि की ऊँचाई तक स्थित है. वायुमंडल गैसों, जलवाष्प एवं धुल कणों से बना है  कार्बन डाइऑक्साइड मौसम विज्ञान की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण गैस है. क्योंकि यह सौर विकिरण के लिए पारदर्शी है, लेकिन पार्थिव विकिरण के लिए अपारदर्शी है यह सौरवीकरण के एक अंश को सोख लेती है तथा इसकी कुछ भाग पृथ्वी की सतह की ओर प्रतिबिंबित कर देती है यह ग्रीन हाउस प्रभाव के लिए पूरी तरह से उत्तरदाई है जलवाष्प वायुमंडल में उपस्थित ऐसी परिवर्तनिय गैस है. जो ऊंचाई के साथ घटती जाती है गर्म तथा आर्द्र  उष्ण कटिबंध में यह हवा के आयतन का 4 % होती है जबकि ध्रुव जैसे ठंडे और रेगिस्तानी क्षेत्र में यह हवा के आयतन के 1 % भाग से भी कम होती है वायुमंडल में छोटे-छोटे ठोस कणों को भी रखने की क्षमता होती है यह छोटे-छोटे कन विभिन्न स्रोतों जैसे समुद्र नमक, महीन मिट्टी, धुएँ की कालीमा, राख, पराग, धूल तथा उल्काओं के टूटे हुए कण से निकलती है धुल कण वायुमंडल के निचले भाग में मौजूद होते हैं फिर भी संवहनीय वायु प्रवाह इन्हें काफी ऊंचाई तक ले जा सकता है धुलकनों का सबसे अधिक जमा उपोष्ण और शीतोष्ण प्रदेशों में सुखी हवा के कारण होता है धूल और नमक के कण आर्द्रतग्राही केंद्र की तरह कार्य करते है जिसके चारो और जलवाष्प संघनित होकर मेघों का निर्माण कराती है  जिसके चारों ओर जलवाष्प संगीत होकर निगम का निर्माण करती है

( ii ) वायुमंडल की संरचना का चित्र खीचे और व्याख्या करें l

Answer – 

  • क्षोभमंडल – वायुमंडल का सबसे निचे का संस्तर है इसकी ऊंचाई सतह से लगभग 13 कि.मि है तथा ध्रुव के निकट 8 तथा विषुवत वृत पर 18 कि.मी है इस संस्तर में धुल कण तथा जलवाष्प मौजूद होती है मौसम में परिवर्तन इसी संस्तर में होते है इस संस्तर में प्रत्येक 165 मी. की ऊचाई पर तापमान 1º से घटता है जैविक क्रिया के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण संस्तर है.
  • क्षोभसीमा – क्षोभमंडल और समतापमंडल को अलग करणे वाले भाग को क्षोभ सीमा कहते है जिसकी ऊंचाई सागर की सतह से 18 से 20 कि. मी के दरम्यान है जिसकी मोटाइ २ कि.मी है
  • समतापमंडल –  ओजोन परत समतापमंडल में ही स्थित है जो सूर्य से निकलने वाली पराबैंगनी किरणों को रोकती है यह 35 कि.मी के पास इसकी घनता सबसे अधिक रहती है । क्षोभ सीमा के ऊपर समताप मंडल 50 की ऊंचाई  तक पाया जाता है
  • मध्यमंडल – इस परत में ऊँचाई के साथ तापमान कम होने लगता है और 80 कि.मी. की ऊँचाई पर अर्थात मध्यसीमा पर -100° सेल्सियस तक कम हो जाता है।
  • आयनमंडल – बाह्यमंडल के निम्न भाग में 80 से 400 कि.मी. के बीच की ऊँचाई पर वायुमंडलीय गैसों का आयनीकरण हो जाता है। इन आयनीकृत कणों का सर्वाधिक संकेंद्रण 250 कि.मी. की ऊँचाई पर है। इसी मंडल में रेडियो तरंगें परावर्तित होती हैं। रेडियो तरंगों के माध्यम से ही दूरदर्शन, रेडियो, मोबाइल फोन, इंटरनेट आदि को देख और सुन सकते हैं।
  • बाह्यमंडल यह वायुमंडल की सबसे ऊपरी परत है तथा इसके बारे में बहुत कम जानकारी है। इस मंडल में हवा का घनत्व नगण्य रह जाता है।

 

class 11 geography chapter 6 question answer in Hindi

error: Content is protected !!